WAVES 2025 के तहत भारत 2 मई को मुंबई में पहली ग्लोबल मीडिया डायलॉग(GMD) का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस संवाद में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें यूनाइटेड किंगडम, जापान, रूस, मिस्र, सऊदी अरब जैसे प्रमुख देश शामिल हैं। वहीं मंत्री स्तर और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति के साथ यह आयोजन भारत को वैश्विक मीडिया और मनोरंजन संवाद का नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस संवाद का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना, मीडिया क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रणालियों को साझा करना, नीति समन्वय, और क्षमता निर्माण पर चर्चा करना है। इस कार्यक्रम का मुख्य परिणाम ‘WAVES Declaration’ होगा, जिसमें सभी देशों द्वारा वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने और भविष्य में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई जाएगी। भारत अपने जीवंत मीडिया इकोसिस्टम और तेजी से बढ़ते मनोरंजन उद्योग के बल पर इन वैश्विक चर्चाओं का नेतृत्व करेगा।

कार्यक्रम के दौरान आधुनिक तकनीकों, बदलते कंटेंट ट्रेंड्स और वैश्विक आपसी जुड़ाव को देखते हुए मीडिया की भूमिका पर खुली बातचीत होगी। यह संवाद नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान का एक सशक्त मंच होगा। WAVES 2025 के दौरान भारत 10 से अधिक देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर रहा है, जिनमें यूके, रूस, इंडोनेशिया, केन्या, भूटान और मिस्र शामिल हैं। साथ ही, भारत विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ भी संवाद कर रहा है। यह भारत की वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस आयोजन में भारत के प्रमुख नेता जिनमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन शामिल भी होंगे। यह आयोजन भारत के मीडिया नेतृत्व और वैश्विक संवाद को नया आयाम देने वाला साबित हो सकता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version