दोहा. भारत की अनुपमा रामचंद्रन ने दबाव में अपना धैर्य बनाए रखते हुए बृहस्पतिवार को हांगकांग की एनजी ऑन यी को हराकर विश्व स्नूकर खिताब जीत लिया. चेन्नई की 23 वर्षीय अनुपमा ऑन यी को 3-2 से हराकर आईबीएसएफ विश्व स्नूकर (15 रेड) का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं.

पिछले साल एशियाई स्नूकर का खिताब जीतने वाली अनुपमा को अंत में भाग्य का साथ मिला जब तीन बार की चैंपियन ऑन यी निर्णायक गेम में 60-61 के स्कोर पर अंतिम शॉट में चूक गईं. इसके बाद अनुपमा ने खिताब अपने नाम कर लिया. अनुपमा ने बुधवार देर रात सेमीफाइनल में हमवतन कीर्तना पांडियन को 3-1 से हराया था. बेस्ट ऑफ फाइव फ्रेम के फाइनल में अनुपमा ने पहला फ्रेम गंवाने के बाद अगला फ्रेम जीतकर स्कोर 1-1 किया. भारतीय खिलाड़ी ने तीसरा फ्रेम गंवाया लेकिन फिर चौथा फ्रेम जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया. अनुपमा ने इसके बाद निर्णायक फ्रेम में भाग्य की बदौलत जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version