राष्ट्रवाणी: अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। ये प्रेम मोल लिया का नया गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हम आपके कौन हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी कई कल्ट क्लासिक फिल्में बनाने वाले निर्देशक सूरज बड़जात्या आने वाले समय में फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) लेकर आ रहे हैं।

जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ अहम किरदार में नजर आएंगे। फैमिली ड्रामा जॉनर की ये प्रेम मोल लिया की एक और नया गाना रिलीज कर दिया गया है, जो नवरात्रि स्पेशल माना जा रहा है। इस गीत को मशहूर गायक हिमेश रेशमिया ने गाया है।

आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत है। राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली ये प्रेम मोल लिया का जश्न अब और भी खास हो गया है। फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद नया गाना ‘जय अंबे बोल… (Jai Ambe Bol) रिलीज कर दिया है।

हिमेश रेशमिया का यह जोशीला गरबा गीत नवरात्रि के रंग और उत्साह को फिल्म की संगीत यात्रा में लेकर आता है। आयुष्मान खुराना और शरवरी पर फिल्माया गया ‘जय अंबे बोल’ पूरी तरह से गरबा के उत्साह और जश्न से भरा हुआ है। रंग-बिरंगे माहौल, शानदार डांस और तेज-तर्रार बीट्स के साथ यह गाना नवरात्रि के उत्सव का माहौल बनाने में पूरी तरह कामयाब नजर आता है।

गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक ये प्रेम मोल लिया पहले ही दर्शकों को फिल्म की भावनात्मक दुनिया से जोड़ चुका है। आयुष्मान और शरवरी की जोड़ी के साथ यह गाना प्यार, रिश्तों और परिवार की खूबसूरत झलक पेश करता है।

अब ‘जय अंबे बोल’ के साथ फिल्म के संगीत में एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि में हिमेश रेशमिया का ये गाना यकीनन घूम मचाता हुआ नजर आएगा। गौर किया जाए निर्देशक सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया की रिलीज डेट के बारे में तो 27 नवंबर 2026 को आयुष्मान खुराना स्टारर इस फैमिली ड्रामा मूवी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाना है।

बता दें कि सिर्फ राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड से ही नहीं बल्कि सह निर्माता के तौर महावीर जैन फिल्म्स ने भी इस फिल्म के लिए सहयोग दिया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version