राष्ट्रवाणी: सुपरस्टार सलमान खान का एक पुराना गाना ऐसा है, जो पिछले 24 सालों से हर बहन की शादी में बजता हुआ सुनाई देता है। सलमान खान का कल्ट गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) 24 सालों से शादी में धूम मचा रहा है गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के करियर में ऐसे गाने शामिल रहे हैं, जो लंबे समय से शादी और पार्टियों में धूम मचाते आ रहे हैं।

इस मामले में आज हम आपको भाईजान के एक ऐसे कल्ट सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 24 सालों से हर बहन की शादी में गूंजता हुआ सुनाई देता है। सलमान के इस शानदार गाने को मशहूर गायक उदित नारायण (Udit Narayan) ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। आइए जानते हैं कि इस लेख में सलमान खान के कौन से लोकप्रिय गीत के बारे में बात की जा रही है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जिस गाने के बारे में यहां बात की जा रही है, उसे साल 2002 में रिलीज किया गया था और वह फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम से नाता रखता है। इस गाने का नाम है- तारों का चमकता गहना हो… (Taaron Ka Chamakta)। सलमान खान, शाह रुख खान, माधुरी दीक्षित और अतुल अग्निहोत्री पर ये वेडिंग सॉन्ग फिल्माया गया है।

फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम का तारों का चमकता गहना हो… गाना उस वक्त दर्शाया जाता है कि जब सूरज अपनी मुंहबोली बहन राधा (माधुरी दीक्षित) की शादी गोपाल (शाह रुख खान) के साथ होती है। अपनी बहन की शादी की खुशी में सूरज इस गीत को गाता और तब से लेकर अब तक हर बहन की शादी में सलमान का ये आइकॉनिक सॉन्ग बजता हुआ जरूर सुनाई देता है।

आज भी रिलीज के 24 साल बाद सलमान खान के इस गाने को बेस्ट एवर वेडिंग सॉन्ग भी माना जाता है, जो हर भाई अपनी बहन की शादी में गुनगुनाता हुआ या इस पर परफॉर्मेंस देता हुआ नजर आता है। इससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि सलमान का ये गीत आज भी कितना अधिक लोकप्रिय है। आपको बता दें कि डायरेक्टर के. एस. अधियामन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम एक फ्लॉप फिल्म थी।

सलमान खान, शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित जैसे सुपरस्टार्स के सजी ये मूवी फैंस का दिल जीतने में नाकाम रही थी। लेकिन तारों का चमकता गहना हो… गीत की वजह से इसे आज भी याद किया जाता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version