राष्ट्रवाणी: कांतारा (Kantara) फिल्म का वायरल गाना हर किसी को याद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वायरल गाने …और पढ़ें कांतारा के इस गाने को मेल सिंगर ने दी आवाज कांतारा के गाने को महिला नहीं पुरुष सिंगर ने गाया एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो मानो चलते-फिरते बस दिमाग में रहते हैं।
इनमें से कुछ गीत तो मानो कहीं ना कहीं सुनाई पड़ ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही गाना है, जो खूब वायरल होता है। ये गाना फिल्म कांतारा का है, लेकिन इस गाने के पीछे एक बहुत दिलचस्प कहानी है।
आइए बताते हैं आपको अब ये आपको पता ही है कि, फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाया है। फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों द्वारा भर-भरकर प्यार मिला। वहीं फिल्म के गाने भी खूब चर्चा में रहे।
हालांकि फिल्म के एक गाना ऐसा भी है, जो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करता है। ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फिल्म के इस गाने की चर्चा इतनी ज्यादा है कि सोशल मीडिया पर अगर किसी ने कोई अपराध या गुनाह किया है तो जरूर ये गाना आपको बैकग्राउंड में सुनाई दे जाएगा। इस गाने का नाम है कर्मा।
जी हां, फिल्म कांतारा का ‘कर्मा सॉन्ग’ (Karma Song / Karmada Kallanu) ही वो गीत है, जो असल में एक फीमेल नहीं बल्कि एक मेल सिंगर ने गाया है। इस गाने को सिंगर वेंकटेश डी.सी. (Venkatesh DC) ने अपनी आवाज दी है। दरअसल फिल्म कांतारा का संगीत B. Ajaneesh Loknath ने तैयार किया था।
वहीं जब फिल्म हिंदी में रिलीज हुई, तो उन्हें लगा कि शायद हिंदी में किसी और सिंगर की जरूरत पड़ेगी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। फिल्म के कर्मा गाने को उन्होंने ओरिजिनल गाने (Karma Song) को आवाज देने वाले वेंकटेश से ही गवाया। वो चाहते थे कि जो भावनाएं गाने में वेंकटेश की आवाज में है और दूसरी भाषाओं में सुनाई दी हैं।
वही सब उन्हें हिंदी में भी सुनाई दे। यही वजह है कि उन्होंने इसमें कोई बदलाव नहीं किया और फिर वेंकटेश डीसी ने ही हिंदी में भी कर्मा गाने को अपनी आवाज दी। आपको बता दें कि वेंकटेश कर्नाटक के रहने वाले हैं और उनकी आवाज थोड़ी अलग है।
उनकी हस्की वॉयस जब लोग सुनते हैं तो हैरान हो जाते हैं। वह हाई पिच पर भी गाते हैं तो वहीं कम पिच पर भी उनकी आवाज उतनी ही सुरीली लगती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि कर्मा गाना एक महिला सिंगर ने गाया है , लेकिन वेंकटेश ने इसे गाकर वाकई में कमाल कर दिया।
महज 7 साल की उम्र से उन्होंने तबला बजाना शुरू किया और फिर शास्त्रीय संगीत सीखा। भजनों-कीर्तनों में गाते-गाते वो कमाल के सिंगर बन गए। वेंकटेश कई वाद्ययंत्र भी बजा लेते हैं।
