राष्ट्रवाणी: भारतीय सिनेमा की सबसे पुराने और बड़े फिल्मी परिवारों में से कपूर खानदान में सबसे पढ़े-लिखे एक्टर नई सुपरस्टार रणबीर कपूर हैं। कपूर खानदान के सबसे पढ़े-लिखे एक्टर हैं रणबीर कपूर पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर से भी निकले आगे 97 साल पुरानी विरासत के ‘राजकुमार’ हैं रणबीर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

97 साल पहले पृथ्वीराज कपूर ने 1929 पहली फिल्म बनाई थी और तब से ही कपूर खान की विरासत की सिनेमा में नींव रखी गई जो कायम है और सफल भी। उनके बाद राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और अब रणबीर कपूर इस विरासत की नई पीढ़ी के सबसे सफल एक्टर हैं। वैसे तो कपूर खानदान के नाम कई ऐसे अचीवमेंट और रिकॉर्ड्स हैं जो शायद ही कोई तोड़ पाया हो लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जो सिर्फ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के नाम है।

वो रिकॉर्ड है इस खानदान का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा एक्टर होना। इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)ने किया था। उन्होंने एक शो में इस बात का खुलासा किया था।

दरअसल उस शो में रणबीर से सवाल किया गया कि 10वीं में उनके कितने परसेंट बने थे। इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘यार मैं बताता हूं लेकिन मुझे जज मत करना और उससे पहले मैं आपको बता दूं कि मैं अपनी फैमिली का सबसे पढ़ा-लिखा इंसान हूं’। उन्होंने आगे कहा, ‘दरअसल मेरी फैमिली की हिस्ट्री पढ़ाई-लिखाई में अच्छी नहीं रही है।

मेरे फादर (Rishi Kapoor) 8वीं में फेल हुए थे। मेरे अंकल 9वीं में फेल हुए थे और मेरे जो दादा (Raj Kapoor) हैं वो 6वीं में फेल हो गए थे। तो जब मैंने 10वीं के एग्जाम दिए थे तो मेरे 56.3% आए थे।

लेकिन मेरे बेस्ट 5 सब्जेक्ट 60% थे’। रणबीर ने यह भी बताया कि उनके इस रिजल्ट से उनकी मां नीतू कपूर और दादी कृष्णा कपूर काफी खुश और इमोशनल हो गई थी। परिवार ने इस खुश पर उनके लिए एक बड़ा सेलिब्रेशन भी रखा था।

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, बॉलीवुड में आने से पहले रणबीर न्यूयॉर्क में फिल्ममेकिंग और मेथड एक्टिंग की पढ़ाई करने गए। इस तरह रणबीर ने एजुकेशन और प्रोफेशनल कोर्सेस के मामले में अपने परिवार के अन्य पुरुषों से ज्यादा शिक्षा ली है। वहां से आने के बाद उन्होंने फिल्म ब्लैक (Black) में संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया।

उसके बाद उनकी फिल्म सांवरिया (2007) से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फ्लॉप साबित हुई। पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद रणबीर कपूर के काम की दर्शकों ने सराहना की।

इसके बाद उन्होंने वेकअप सिड, राजनीति, रॉकस्टार, बर्फी और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों से अपनी काबिलियत साबित की। इसके बाद संजय दत्त की बायोपिक संजू में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं ब्रह्मास्त्र और एनिमल ने उनके करियर को नई ऊंचाईयां दीं।

रणबीर की अपकमिंग फिल्म मोस्ट अवेटेड रामायण (Ramayana) है जो दीवाली 2026 पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वे राम का किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है और नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है।

एपिक मूवी में उनके साथ साई पल्लवी, रवि दुबे, यश जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में लव एंड वॉर (Love & War) है जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी और इसमें रणबीर के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) नजर आएंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version