राष्ट्रवाणी: अभिनेत्री रवीना टंडन का एक 28 साल पुराना फेमस मिठाई के नाम पर बना था, जिसे गायक अल्का याग्निक ने गाया है। रवीना टंडन का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की 90s की लेडी सुपरस्टार के तौर पर रवीना टंडन (Raveena Tandon) को जाना जाता है।

उस दौर में रवीना ने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दी थीं, बल्कि उनकी मूवीज के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे। इसी आधार पर आज हम आपको रवीना टंडन के एक ऐसे ही चुलबुले सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मिठाई के नाम पर बना था और इसे मशहूर गायिका अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी मधुर आवाज दी थी।

आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है। 90 के दौर में जहां एक तरफ रोमांटिक सॉन्ग की बहार देखने को मिली थी, वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे चुलबुले सॉन्ग भी आए थे, जो फैंस के फेवरेट बन गए थे। उनमें से एक गीत रवीना टंडन और गोविंदा की कल्ट कॉमेडी फिल्म आंटी नंबर-1 से नाता रखता है, जिसका नाम था- सोन पापड़ी मेरी सोन पापड़ी… (Sonpapdi Meri Sonpapdi)।

जी हां रवीना और गोविंदा का ये चुलबुला गीत सोन पापड़ी मिठाई के नाम पर बना था, जिसका अंदाजा आप गाने के लिरिक्स को सुनकर और पढ़कर आसानी से लगा सकते हैं। इस गाने को गायिका अल्का याग्निक और गायक विनोद राठौड़ ने अपनी-अपनी मधुर आवाज में मिलकर गाया था और आज भी रिलीज के 28 साल बाद भी इसे मस्तीभरे गीत के तौर पर खूब सुना जाता है।

दरअसल आंटी नंबर-1 (Anuty No.1) फिल्म के सोन पापड़ी मेरी सोन पापड़ी… गाने के लिरिक्स को मशहूर गीतकार समीर अनजान द्वारा लिखा गया था, जबकि संगीतकार आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने मिलकर इस मजेदार गीत की धुनों को तैयार किया था। इस तरह से गोविंदा और रवीना टंडन का ये सॉन्ग रेडी हुआ था। दरअसल आंटी नंबर-1 गोविंदा और रवीना टंडन के एक्टिंग करियर की सबसे शानदार कॉमेडी मूवी मानी जाती है।

ठीक इसी तरह इस फिल्म का सोन पापड़ी मेरी सोन पापड़ी… गाना भी उस वक्त काफी हिट हुआ था और मूवी की तरह फेमस भी रहा था। गोविंदा और रवीना के डांस मूव्स भी इस गाने में कमाल के रहे थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version