राष्ट्रवाणी: Oppo अपनी नई F35 सीरीज को 5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है, जो अपनी ग्रुप सेल्फी इमेजिंग सिस्टम के साथ आएगी। Oppo F35 सीरीज 5 अक्टूबर को भारत में होगी लॉन्च ओप्पो F35 सीरीज 5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी। इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिलेगा।

फोन को “ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट” के रूप में पेश किया जाएगा। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo इन दिनों अपने F-सीरीज के अगले स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

कंपनी इस सीरीज के स्मार्टफोन काफी लंबे समय से भारत में पेश करता है, जो यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। ये स्मार्टफोन कैमरा सेंट्रिक फीचर्स के साथ आते हैं। इस स्मार्टफोन के साथ ओप्पो अपनी नई ग्रुप सेल्फी इमेजिंग सिस्टम को पेश कर रहा है।

Oppo F35 सीरीज को इंडियन मार्केट में 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च के साथ ओप्पो के एफ-सीरीज को भारत में दस साल पूरे हो जाएंगे। कंपनी ने साल 2016 में Oppo F1 को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था।

कंपनी का कहना है कि इस सीरीज को अब तक 3 करोड़ यूजर्स खरीद चुके हैं। कंपनी सालों से शानदार कैमरा, डिजाइन, परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी ऑफर कर रही है। Oppo F35 सीरीज के स्मार्टफोन कैमरा सेंट्रिक फीचर के साथ पेश किए जाएंगे।

फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू ऑफर करेगा। इसके साथ ही यह फोन नेचुरल लूकिंग स्किन टोन वाली पिक्चर ऑफर करेगा। इसके लिए इस फोन में कंपनी ने NaturalTone 2.0 का सपोर्ट दिया है।

इसके साथ ही सेल्फी कैमरा में वाइड फील्ड की मदद से फ्रंट कैमरा से ग्रुप सेल्फी भी क्लिक कर पाएंगे। इस ग्रुप सेल्फी को टीज करते हुए कंपनी इस फोन को ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट के टैग से मार्केटिंग कर रही है। ओप्पो ने इस सीरीज के पहले स्मार्टफोन F1 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया था।

इसके बाद कंपनी ने तीसरे F3 स्मार्टफोन में डुअल फ्रंट कैमरा दिया था। इसके साथ ही ओप्पो एफ 7 स्मार्टफोन में कंपनी एआई पावर्ड 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया था। ओप्पो की अपकमिंग F35 सीरीज में कंपनी ने अब सेल्फी कैमरा की वीडियो कैपेबिलिटी को एक्सपेंड किया है।

F35 प्रो मॉडल के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 8000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। F35 प्रो स्मार्टफोन ब्राउन, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

वहीं स्टेंडर्ड F35 स्मार्टफोन पिंक, सिल्वर और पर्पल कलर में आएगा। ओप्पो ने फिलहाल अपने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के ओवरऑल स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी डिटेल शेयर नहीं की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version