राष्ट्रवाणी: Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। इसमें रियर सेकेंडरी डिस्प्ले, 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 7100 चिपसेट और 6,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स हैं। सेल शुरू, ₹19,999 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध।

रियर सेकेंडरी डिस्प्ले, 120Hz AMOLED स्क्रीन और 45W चार्जिंग। Dimensity 7100 चिपसेट और 6,000mAh की दमदार बैटरी। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन की सेल इंडियन मार्केट में आज से शुरू होगी। इंडियन स्मार्टफोन कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में रियर सेकेंडरी डिस्प्ले भी दी गई है, जिसमें यूजर्स नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। लावा के इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

इसके साथ ही Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate में लॉन्च किया गया है। Virat Curve 5G स्मार्टफोन पर कंपनी 1-ईयर रिप्लेसमेंट वारंटी ऑफर कर रही है।

इसके साथ ही इसके साथ आने वाले एक्सेसरीज में 6 महीने की वारंटी मिल रही है। लावा के इस फोन में MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6GB की LPDDR5 RAM और 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

इस फोन की स्टोरेज को वर्चुअल रैम फीचर की मदद से 6 जीबी तक और बढ़ा सकते हैं। कैमरे की बात करें तो Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया है, जो इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Lava Virat Curve 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी और 45वाट की चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version