राष्ट्रवाणी: साउथ सुपरस्टार सूर्या ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की तरह ट्रोर्ल्स को एक इवेंट के दौरान करारा जवाब दिया है। साउथ सुपरस्टार सूर्या (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) इस मूवी में नजर आएंगे साउथ सुपरस्टार एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सलमान खान ने ट्रोलिंग को लेकर बिग बॉस 20 के मंच पर खुलकर चर्चा की थी और फिल्मी सितारों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ आवाज उठाई थी।

अब सलमान के बाद साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और आलोचकों को करारा जवाब दिया है। अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर ट्रोलिंग की संस्कृति की आलोचना करते हुए ट्रोल्स को परजीवी बताया था। अब तमिल अभिनेता सूर्या ने भी सोशल मीडिया पर बढ़ती नकारात्मकता पर बात की है।

चेन्नई में एक कार्यक्रम में सूर्या ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वे प्यार फैलाएं और ट्रोल्स को तवज्जो न दें। उनका कहना है कि ट्रोल्स की बातों को स्वीकार करके या उनका जवाब देकर उन्हें अनावश्यक महत्व मिलता है। ‘सोरारई पोटरू’ फिल्म के अभिनेता ने कहा- आइए, सिर्फ प्यार बोएं।

जब इंटरनेट मीडिया पर कोई मूर्ख कुछ पोस्ट करता है और हम सिर्फ इसलिए उससे उलझते हैं, तो आखिर में हम भी मूर्ख नजर आते हैं और खुद को तकलीफ पहुंचाते हैं। हमें बस अपने तरीके से रहना चाहिए और उन्हें उनके तरीके से रहने देना चाहिए। हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

उन्हें समझाने या उनकी सोच बदलने की कोशिश करना मुश्किल है। कुछ लोग समझ सकते हैं, लेकिन ज्यादातर नहीं समझेंगे। इसलिए अपनी ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।

हर दिन ईमानदारी से वही करते रहिए, जिसे आप पसंद करते हैं। सफलता निश्चित रूप से आपके पीछे आएगी। हालांकि, सूर्या ने अपने भाषण में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया और न ही यह स्पष्ट किया कि वह किस घटना के संदर्भ में बात कर रहे थे।

इससे पहले सलमान खान ने बिग बॉस 20 के मंच पर ट्रोलिंग करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। मौजूदा समय में फिल्म विश्वनाथ एंड संस की सफलता को लेकर सूर्या का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। गौर किया जाए सूर्या की अपकमिंग मूवीज के बारे में तो उसका नाम सीन (Scene), जिसकी रिलीज डेट का एलान हाल ही में मेकर्स की तरफ किया गया है।

बता दें कि ये फिल्म 6 नवंबर 2026 को रिलीज की जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version