राष्ट्रवाणी: महान गायिका लता मंगेशकर की आज 97वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया है। लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी (फोटो क्रेडिट- एक्स) पीएम मोदी ने स्वर कोकिला को किया याद संगीत के क्षेत्र में लता दीदी का अहम योगदान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

सिनेमा जगत की लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आज 97वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। सोशल मीडिया पर तमाम फिल्मा हस्तियां और अन्य लोग लता दीदी की याद कर रहे हैं। इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वर कोकिला को याद किया है।

पीएम मोदी (प्रधानमंत्री Narendra Modi) ने लता मंगेशकर के जयंती के अवसर पर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है कि और गायिका को नमन किया है। आइए एक नजर उनके इस लेटेस्ट पोस्ट पर डालते हैं- 28 सितंबर 1929 को लता मंगेशकर का जन्म हुआ था, इस आधार पर उनकी 97वीं जयंती मनाई रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लता दीदी को यादकर एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया है, जिसमें स्वर कोकिला के संगीत की दुनिया में दिए गए अहम योगदान को याद किया गया है और लिखा है- अपनी दिव्य गायिकी की प्रतिभा से दुनियाभर में भारत देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन।

उन्होंने समूचे भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया। भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक याद किया जाएगा। अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से विश्व में देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन।

उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया। भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा। इस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें याद किया गया है।

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और तमाम फैंस लता दीदी को बर्थ एनिवर्सरी पर मिस कर रहे हैं। बतौर गायक लता मंगेशकर ने करीब 6 दशक तक सिनेमा जगत में अपना दबदबा कायम रखा था। बताया जाता है कि उन्होंने अपने सिंगिंग करियर के दौरान हिंदी सहित अन्य कई भाषाओं को मिलाकर 30 हजार से अधिक गीतों को अपनी मधुर आवाज दी थी।

उनके द्वारा गाए गए यादगार गीतों को आज भी खूब सुना जाता है। इसी वजह से वह महान गायिका मानी जाती थीं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version