राष्ट्रवाणी: ‘दीवानगी दीवानगी’ गाने के सेट पर इस दिग्गज एक्टर के आने पर भगदड़ मच गई थी। यहां तक कि एक महिला बेहोश भी हो गई थी। दिग्गज एक्टर के लिए सेट पर मच गई थी भगदड़ शाह रुख खान भी इनकी फैन फॉलोइंग पर हो गए थे हैरान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का गाना ‘दीवानगी’ भारतीय सिनेमा का एक ऐसा गाना है जिसमें बॉलीवुड के सबसे ज्यादा स्टार्स एक साथ दिखे थे। डायरेक्टर फराह खान ने फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) समेत 30 से ज्यादा बड़े स्टार्स को एक साथ इकट्ठा किया था। लेकिन अब फराह ने हाल ही में बताया कि गाने में भले ही शाह रुख, सलमान, संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स थे लेकिन सेट पर ‘पुराने जमाने’ के एक स्टार ने सारी लाइमलाइट चुरा ली।

इस एक्टर का क्रेज इतना ज्यादा था कि जब वे शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे, तो भगदड़ मच गई और उन्हें देखकर एक महिला बेहोश भी हो गई। यह घटना तब हुई जब मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) के गाने ‘दीवानगी दीवानगी’ की शूटिंग के लिए आए थे। डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने अपने यूट्यूब व्लॉग में सेट पर हुई घटना के बारे में बताया, जिसमें वे मिथुन के मुंबई स्थित घर पर उनसे मिलने गई थीं।

व्लॉग में फराह, मिथुन चक्रवर्ती और उनके बेटों के साथ बातचीत करती नजर आईं। ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान हुई घटना को याद करते हुए फराह ने बताया, ‘बहुत सारे एक्टर्स आए थे, 32 एक्टर्स आए थे। लेकिन जब ‘दादा’ आए, तो मैं आपको बता नहीं सकती कि कैसी भगदड़ मच गई थी और यह ‘डांस इंडिया डांस’ से पहले की बात है।

हमने गाने में दिखाया था कि एक महिला बेहोश हो जाती है, जो असल में पहले हो चुका था। इसीलिए हमने इसे गाने में शामिल किया। यहां तक कि लाइटमैन भी उनसे मिलने के लिए अपनी जगह से कूद पड़ा और इतनी अफरा-तफरी मच गई… मैं और शाहरुख तो हैरान रह गए कि ‘क्या हो गया!’ दीवानगी दीवानगी (Deewangi Deewangi Song) फराह की दूसरी निर्देशित फिल्म ओम शांति ओम में एक स्पेशल गाना था, जिसमें शाहरुख के साथ धर्मेंद्र (Dharmendra), जीतेंद्र, सलमान खान, सैफ अली खान, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, काजोल, रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा, रेखा, तब्बू, करिश्मा कपूर और जूही चावला सहित कई सितारे शामिल थे।

कुल 32 सितारे इस गाने का हिस्सा थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version