राष्ट्रवाणी: ‘रामायण’ (Ramayana) के मेकर्स ने भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की एक ‘बर्थडे BTS’ झलक फैंस के लिए जारी की है। रणबीर के बर्थडे पर रामायण के मेकर्स ने दिया तोहफा राम के किरदार के लिए कैसे चुने गए रणबीर कपूर? एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
रणबीर कपूर के बर्थडे के मौके पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने एक खास BTS शेयर की है, जिसमें एक्टर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दर्शकों को भारतीय पौराणिक कथाओं के सबसे पूजनीय किरदारों में से एक के लिए रणबीर की तैयारी और ट्रांसफॉर्मेशन की खास झलक देखने को मिलती है। डायरेक्टर नितेश तिवारी ने एक सामने आए BTS वीडियो में बात करते हुए कहा है कि रामायण (Ramayana) जैसे महाकाव्य से करोड़ों भक्तों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और इसी कारण से फिल्म के लिए सही कलाकारों को कास्ट करना बेहद जरूरी था।
उन्होंने कहा, ‘जब नमित मल्होत्रा ने रणबीर को कास्ट करने के बारे में डिस्कस किया तो मुझे लगा कि हां उनके साथ ये किया जा सकता है। जो क्वालिटी हमें राम के किरदार के लिए चाहिए थी वो हमें रणबीर में मिली’। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी खुलकर अपने किरदार के बारे में बात की है।
रणबीर ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को किसी दूसरे फिल्म या फिर किरदार की तरह नहीं लिया है, बल्कि एक पूजनीय किरदार को पूरी जिम्मेदारी और न्याय के साथ निभाने की नजर से देखा है। समाने आई झलक में रणबीर के तीनों को-स्टार्स जैसे दशरथ का किरदार निभा रहे अरुण गोविल (Arun Govil), सीता बनीं साई पल्लवी (Sai Pallavi), लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे (Ravi Dubey) को भी देखा जा सकता है।
शेयर किए गए झलक में तीनों इस बात को बताते हुए नजर आ रहे हैं कि रणबीर की कौन सी खूबियां उन्हें भगवान राम के किरदार के लिए एक दम सही बनाती हैं। वीडियो में कलाकारों के लुक्स में बदलाव से लेकर सीन्स की शूटिंग से लेकर फिल्म के लिए की जाने वाली अन्य तैयारियों की झलक देखी जा सकती है। इस तरह से BTS के जरिए दर्शकों को महाकाव्य की मेकिंग से रूबरू होने का मौका मिला है।
रणबीर को विश करते हुए मेकर्स ने उनके जन्मदिन पर लिखा है, ‘ये हमारे राम हैं’। ‘रामायण’ को लेकर हर नए अपडेट के साथ फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है, ऐसे में मेकर्स द्वारा जारी किया गया यह नया BTS वीडियो सामने आया है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिससे इस दो-पार्ट वाली महाकाव्य फिल्म के बड़े पैमाने और इसकी शानदार स्टारकास्ट को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
रामायण दो पार्ट में बन रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है।
यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। भारत को छोड़कर दुनियाभर में फिल्म को सोनी पिक्चर्स रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स में रिलीज होगी।
इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा। भारत में फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
