Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से क्यों छ‍िन सकती है कप्तानी?

May 8, 2026

डायरेक्टर टेक्निकल अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

May 8, 2026

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से क्यों छ‍िन सकती है कप्तानी?
Sports

भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से क्यों छ‍िन सकती है कप्तानी?

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से क्यों छ‍िन सकती है कप्तानी?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴 सामने आई वजह

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 08 मई 2026। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर गाज गिरने की सबसे बड़ी वजह उनकी खराब फॉर्म है, जिसने चयर्नकर्ताओं के सब्र के बांध को अब तोड़ द‍िया है. सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. कप्तान बनने के बाद से सूर्या के प्रदर्शन में गिरावट आई है.

भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले सूर्यकुमार यादव पर गाज गिर सकती है. सूर्या से भारत की टी20 टीम की कप्तानी छ‍िन सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार श्रेयस अय्यर सूर्या को रिप्लेस कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार IPL 2026 के बाद जब भारत की टी20 टीम चुनी जाएगी तो चयनकर्ता अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.

42 पारियों में केवल 932 रन

जुलाई 2024 में सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्तान का पद संभालने के बाद से सूर्या की फॉर्म बेहद खराब रही है और इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में ही वह कुछ रन बना पाए. सूर्या फुल टाइम कप्तान बनने के बाद से 42 पारियों में केवल 932 रन ही बना पाए हैं. उन्होंने बतौर कप्तान छह फिफ्टी लगाई. मार्च 2021 में भारत के लिए टी20 में डेब्यू करने के बाद से सूर्या ने 113 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 36.35 की औसत और 162.94 की स्ट्राइक रेट से 3272 रन है. उनके नाम चार शतक और 25 अर्धशतक है.

बड़ी टीमों के ख‍िलाफ फ्लॉप

कप्तान बनने के बाद उसका सबसे खराब प्रदर्शन नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ तीन मैचों में उन्होंने 8.66 की औसत से 26 रन ही बनाए थे. इसके बाद जनवरी 2025 में इंग्लैंड के ख‍िलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी वह फ्लॉप रहे और पांच पारियों में 5.60 की औसत से सिर्फ 28 रन बनाए. एशिया कप 2025 में भी उनका बल्ला नहीं चला और छह पार‍ियों में 18 की औसत से 72 रन बनाए. इसके बाद दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ चार मैचों में 8.50 की औसत से उन्होंने 34 रन बनाए.

कप्तान बनने के बाद गिरी सूर्या की फॉर्म

कप्तान बनने के बाद सूर्या की स्ट्राइक रेट और औसत में भी गिरावट आई है. कप्तानी मिलने से पहले यानी जुलाई 2024 से पहले सूर्या का औसत 43.60 और स्ट्राइक रेट 168.75 की थी. जबकि कप्तानी के बाद उनका औसत 25.88 पहुंच गया, जबकि स्ट्राइक रेट भी गिरकर 152.03 पहुंच गई. जुलाई 2024 से पहले उन्होंने 4 शतक और 20 अर्धशतक लगाए थे, जबकि इसके बाद उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला और अर्धशतक भी सिर्फ छह लगा पाए.




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleडायरेक्टर टेक्निकल अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
Sports

आईपीएल 2026 में बड़ा मुकाबला, क्या टीमों के बीच छिपी है नई रणनीति

May 6, 2026
Sports

क्रिकेट में शांति या तूफान से पहले का सन्नाटा? फैंस को क्यों नहीं मिल रही बड़ी खबर

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से क्यों छ‍िन सकती है कप्तानी?

May 8, 2026

डायरेक्टर टेक्निकल अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

May 8, 2026

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.