भुवनेश्वर. बिना किसी वैध दस्तावेजों के भारत में यात्रा करने के आरोप में रविवार को दस बांग्लादेशियों को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इनमें छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) रबी नारायण सत्पथी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर की.

उन्होंने कहा, “वे पासपोर्ट, वीजा या किसी वैध यात्रा दस्तावेज के बिना यात्रा कर रहे थे.” उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने (आरोपियों ने) बताया कि वे असम के धुबुरी के निकट एक तस्कर की मदद से अवैध रूप से सीमा पार कर आये थे. सत्पथी ने कहा कि वे यहां रहने के लिए भुवनेश्वर आये थे. पुलिस ने बताया कि उनके पास से सात मोबाइल फोन, कुछ बांग्लादेशी और कुछ भारतीय मुद्रा जब्त की गई है. विदेशी अधिनियम के तहतोक मामला दर्ज किया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version