Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»भारत में हिंसा के लिए कनाडा का इस्तेमाल अड्डे के तौर पर कर रहे खालिस्तानी चरमपंथी
Country

भारत में हिंसा के लिए कनाडा का इस्तेमाल अड्डे के तौर पर कर रहे खालिस्तानी चरमपंथी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत में हिंसा के लिए कनाडा का इस्तेमाल अड्डे के तौर पर कर रहे खालिस्तानी चरमपंथी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कनाडा की एक खुफिया एजेंसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्सी के दशक के मध्य से कनाडा में राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसक चरमपंथ का खतरा खालिस्तानी चरमपंथियों के माध्यम से प्रकट हुआ है, जो भारत के पंजाब प्रांत के भीतर खालिस्तान नामक एक स्वतंत्र राष्ट्र के गठन के वास्ते हिंसक साधनों का उपयोग करना चाहते हैं. एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि खालिस्तानी चरमपंथियों का एक छोटा समूह कनाडा का इस्तेमाल धन जुटाने और मुख्य रूप से भारत में हिंसा की योजना बनाने के लिए अड्डे के तौर पर कर रहा है.

कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा की 2024 की रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई. इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने द्विपक्षीय संबंधों को फिर से सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया. दोनों देशों के बीच उस वक्त राजनयिक संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गए थे, जब एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या को लेकर विवाद पैदा हो गया था.

रिपोर्ट में कहा गया कि कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों का हिंसक गतिविधियों में बदस्तूर भाग लेना कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा और इसके हितों के लिए खतरा बना हुआ है. इसमें कनाडा में विदेशी हस्तक्षेप के तौर पर भारत की गतिविधियों की भी आलोचना की गई है. यह रिपोर्ट भारत के उस निरंतर रुख की पुष्टि करती प्रतीत हुई कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक तत्व भयमुक्त होकर भारत-विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्सी के दशक के मध्य से कनाडा में राजनीतिक रूप से प्रेरित हिंसक चरमपंथ का खतरा खालिस्तानी चरमपंथियों के माध्यम से प्रकट हुआ है, जो भारत के पंजाब प्रांत के भीतर खालिस्तान नामक एक स्वतंत्र राष्ट्र के गठन के वास्ते हिंसक साधनों का उपयोग करना चाहते हैं.

इस रिपोर्ट में भारत संबंधी खंड के तहत आरोप लगाया गया है, ”भारतीय अधिकारी, जिनमें उनके कनाडा स्थित प्रॉक्सी एजेंट शामिल हैं, कई तरह की गतिविधियों में शामिल हैं, जो कनाडाई समुदायों और राजनेताओं को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं.” इसमें दावा किया गया है कि जब ये गतिविधियां भ्रामक, गुप्त या धमकी देने वाली होती हैं, तो उन्हें विदेशी हस्तक्षेप माना जाता है. भारत पूर्व में भी कनाडाई अधिकारियों द्वारा लगाए जाने वाले इस तरह के आरोपों को खारिज करता रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कनाडा के लिए सबसे बड़ा खुफिया खतरा चीन है. रिपोर्ट में इसके अलावा पाकिस्तान, रूस और ईरान का भी नाम लिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइजराइल के मिसाइल हमले में 200 से अधिक लोग घायल, ईरान के सर्वोच्च नेता को दी धमकी
Next Article शाह दो दिवसीय दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे, जवानों से मिलेंगे
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.