यरुशलम. भारत को एक ”महत्वपूर्ण रणनीतिक सहयोगी” और उसके साथ संबंधों को कठिन समय में भी मजबूत बताते हुए इजराइल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नयी दिल्ली के साथ अनुसंधान एवं विकास सहयोग और संयुक्त विनिर्माण पहलों पर केंद्रित रक्षा एवं रणनीतिक साझेदारी के विस्तार पर चर्चा की है.

इजराइल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल अमीर बारम की भारत की पहली यात्रा के एक दिन बाद इजराइली रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में दोनों देशों के बीच रक्षा-औद्योगिक सहयोग का उल्लेख किया गया. बारम की 22-23 जुलाई को नयी दिल्ली की यात्रा में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित प्रमुख भारतीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें शामिल थीं. बयान में कहा गया कि चर्चा रक्षा एवं रणनीतिक साझेदारी के विस्तार, अनुसंधान एवं विकास सहयोग और संयुक्त विनिर्माण पहल पर केंद्रित रही.

बयान में बारम के हवाले से कहा गया, ”भारत इजराइल का एक प्रमुख रणनीतिक सहयोगी है और हमारी साझेदारी कठिन समय में भी मजबूत साबित हुई है. हालिया परिचालन उपलब्धियां और साझा सुरक्षा चुनौतियां हमारे देशों के रक्षा-औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण द्वार खोलती हैं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version