कोलकाता: भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 93 रन पर सात विकेट झटक कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखी है। दक्षिण अफ्रीका के पास दूसरी पारी में 63 रन की बढ़त है और उसके तीन विकेट शेष है।

स्टंप्स के समय पारी के सर्वोच्च स्कोरर कप्तान तेम्बा बावुमा (29) के साथ कोर्बिन बॉश (एक) क्रीज पर मौजूद है। भारत के लिए रंिवद्र जडेजा ने दूसरी पारी में चार जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये है। अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। इससे पहले भारत की पहली पारी 189 रन पर सिमटी। कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर हार्ट होना पड़ा। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version