बालासोर/नयी दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के तट स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों पृथ्वी-2 और अग्नि-1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया, ”इन प्रक्षेपणों ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को पूरा किया. ये परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किए गए.” अग्नि-1 का परीक्षण अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया, जबकि पृथ्वी-2 का परीक्षण कुछ समय बाद चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के लॉन्च पैड संख्या-3 से किया गया.

भारत ने आकाश प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने लद्दाख में आकाश प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
मंत्रालय ने बताया कि इस हथियार प्रणाली को 4,500 मीटर की ऊंचाई पर संचालित करने के लिए तैयार किया गया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा, ”भारत ने 16 जुलाई को भारतीय सेना के लिए तैयार आकाश हथियार प्रणाली के उन्नत संस्करण आकाश प्राइम ने लद्दाख में ऊंचाई पर दो तेज गति वाले मानव रहित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version