Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारत ने ताइवान ओपन एथलेटिक्स के दूसरे दिन छह स्वर्ण जीतकर दबदबा बनाया
Sports

भारत ने ताइवान ओपन एथलेटिक्स के दूसरे दिन छह स्वर्ण जीतकर दबदबा बनाया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत ने ताइवान ओपन एथलेटिक्स के दूसरे दिन छह स्वर्ण जीतकर दबदबा बनाया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ताइपे सिटी. भारत ने रविवार को ताइवान ओपन अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन दबदबा बनाते हुए महिलाओं के 800 मीटर फाइनल और लंबी कूद प्रतियोगिता में दोहरे पदक सहित छह स्वर्ण पदक जीते. तीन बार की राष्ट्रीय चैंपियन विथ्या रामराज, रोहित यादव, पूजा, अन्नू रानी और कृष्ण कुमार ने अपने-अपने मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीते जिससे भारतीय दल ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

संतोष टी, विशाल टीके, धर्मवीर चौधरी और मनु टीएस की पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने भी तीन मिनट 5.58 सेकेंड के चैंपियनशिप रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीतते हुए भारत के अभियान का सकारात्मक अंत किया. यशास पलाक्ष ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में 42.22 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक जीता. इस परिणाम से 2025 एशियाई चैंपियनशिप से चूकने के बाद उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा.

विथ्या ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में 56.53 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता जो इस साल का उनका तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे इस एथलीट को आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए कुछ उपयोगी रैंकिंग अंक हासिल करने में मदद मिली. तमिलनाडु की इस एथलीट ने फेडरेशन कप फाइनल में 56.04 सेकेंड और एशियाई चैंपियनशिप फाइनल में 56.46 सेकेंड का समय लिया था.

रोहित पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में 75 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर सके लेकिन 74.42 मीटर का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास उन्हें इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाने के लिए पर्याप्त था. ताइपे के हुआंग शिह फेंग ने 74.04 मीटर के प्रयास से रजत जबकि उनके हमवतन चेंग चाओ टीसुन ने 73.95 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता.

पूजा ने महिलाओं के 800 मीटर फाइनल में दो मिनट 2.79 सेकेंड के चैंपियनशिप रिकॉर्ड समय के साथ जीत हासिल की और हमवतन ट्विंकल चौधरी को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने दो मिनट 6.96 सेकेंड के समय से रजत पदक जीता. कृष्ण कुमार ने पुरुषों के 800 मीटर फाइनल में एक मिनट 48.46 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल की. उनका यह प्रदर्शन नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी है.

महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में अन्नू रानी ने 56.82 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता. भारतीय खिलाड़ी अपने इस सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सकीं लेकिन श्रीलंका की रजत विजेता हैटराबेज लेकामलागे (56.82 मीटर) और ताइपे की पिन-ह्सुन चू (53.03 मीटर) को पछाड़ने में सफल रहीं. महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में भारत की शैली सिंह (6.41 मीटर) और ऐंसी सोजन (6.39 मीटर) ने क्रमश? रजत और कांस्य पदक जीते. ऑस्ट्रेलिया की डेल्टा अमिडजोवस्की (6.49 मीटर) ने स्वर्ण पदक जीता.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअतिक्रमण को लेकर अदालत के आदेशों की अवहेलना नहीं की जा सकती: रेखा गुप्ता
Next Article केरल के राज्यपाल ने ‘भारत माता’ मुद्दे को लेकर भाकपा पर तंज कसा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Sports

IPL में तूफान क्या एक खिलाड़ी ने बदल दिया पूरा गेम » Fourth Eye News

April 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.