Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारत संघर्ष का समाधान करने में मदद के लिए तैयार: पश्चिम एशिया की स्थिति पर विदेश मंत्रालय ने कहा
International

भारत संघर्ष का समाधान करने में मदद के लिए तैयार: पश्चिम एशिया की स्थिति पर विदेश मंत्रालय ने कहा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत संघर्ष का समाधान करने में मदद के लिए तैयार: पश्चिम एशिया की स्थिति पर विदेश मंत्रालय ने कहा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान तथा इजराइल के बीच युद्धविराम के दावे करने के कुछ घंटों बाद भारत ने मंगलवार को कहा कि वह स्थिति हल करने के लिए अपनी भूमिका निभाने को तैयार है. भारत ने आगे बढ.ने के लिहाज से ‘बातचीत और कूटनीति’ का रास्ता अपनाने पर जोर दिया. यद्यपि ट्रंप ने इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा की, लेकिन बाद में उन्होंने दोनों पक्षों पर इसका उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया.

विदेश मंत्रालय ने कहा, ”हम ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष से संबंधित घटनाक्रम पर रातभर नजर रख रहे हैं, जिसमें ईरान के परमाणु केंद्रों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के खिलाफ ईरान की जवाबी कार्रवाई शामिल है.” मंत्रालय ने कहा, ”यद्यपि हम समग्र और टिकाऊ क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता की संभावनाओं के बारे में बहुत चिंतित हैं, हम ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम से जुड़ी विभिन्न रिपोर्ट और इस दिशा में अमेरिका और कतर द्वारा निभाई गई भूमिका का स्वागत करते हैं.” विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”हम दोहराना चाहते हैं कि क्षेत्र में विभिन्न संघर्षों को सुलझाने के लिए वार्ता और कूटनीति के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है.”

इसमें कहा गया, ”भारत इन प्रयासों में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है और आशा करता है कि सभी संबंधित पक्ष स्थायी शांति और स्थिरता की दिशा में काम करेंगे.” भारत का यह ताजा बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईरान-इजराइल संघर्ष को लेकर भारत की ‘गहरी चिंता’ से ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को अवगत कराए जाने के दो दिन बाद आया है. मोदी ने ‘बातचीत और कूटनीति’ के माध्यम से तनाव को तत्काल कम करने का आह्वान किया था. अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु केंद्रों- फोर्दो, नतांज और इस्फहान- पर बमबारी करने के बाद पेजेशकियान द्वारा रविवार को फोन वार्ता शुरू की गई.

मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था, ”हमने मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की. हाल ही में तनाव बढ.ने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की.” प्रधानमंत्री ने कहा, ”हमने तत्काल तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति के माध्यम से आगे बढ.ने और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए अपने आह्वान को दोहराया.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएक जुलाई से रेल यात्रा महंगी होने की संभावना, किराया बढ़ाने पर विचार कर रही है सरकार
Next Article बिहार सरकार ने गरीब महिलाओं की शादी के लिए पंचायतों में विवाह भवन बनाने का किया फैसला
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.