Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारतीय महिला टीम को हॉकी प्रो लीग में अर्जेंटीना से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा
Sports

भारतीय महिला टीम को हॉकी प्रो लीग में अर्जेंटीना से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारतीय महिला टीम को हॉकी प्रो लीग में अर्जेंटीना से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन. भारत का एफआईएच महिला प्रो लीग में निराशाजनक अभियान जारी रहा जहां मंगलवार को उसे विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज अर्जेंटीना ने 4-1 से हराया. भारतीय महिला टीम की यह लगातार तीसरी हार है. भारत के लिए मैच का इकलौता गोल दीपिका ने 30वें मिनट में किया. विक्टोरिया फलास्को (29वां मिनट) ने मैच का पहला गोल किया जबकि अगस्टिना गोरजेलानी ने हैट्रिक (40, 54 और 59 वां मिनट) गोल कर मैच को भारत की पकड़ से दूर कर दिया.

भारत ने मैच की शुरुआत में अच्छा तालमेल दिखाने के साथ अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति को दबाव में रखा लेकिन लेकिन दूसरे क्वार्टर के मध्य में टीम की पकड़ कमजोर हो गयी. शुरुआती क्वार्टर में सलीमा ने गोल करने का शानदार मौका बनाया लेकिन भारतीय खिलाड़ी इसे भुनाने में सफल नहीं रहे.

यही हाल दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में रहा जब मैच के 18वें मिनट में नवनीत कौर ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण के साथ अर्जेंटीना के हाफ में लालरेमसियामी को पास दी. लालरेमसियामी ने गेंद को बाजीत कौर की तरफ बढ़ाया लेकिन इस मामूली अंतर से गेंद पर पकड़ बनाने में चूक गयी जिससे भारत ने एक और मौका गंवा दिया. इसके बाद भारतीय कोच हरेंद्र सिंह बेहद ही निराश और गुस्से में दिखे.
अर्जेंटीना ने जल्दी ही यह भांप लिया कि भारतीय खिलाड़ी इस क्वार्टर में तालमेल नहीं दिखा पा रहे है. फलास्को ने बायीं ओर से शानदार मौका बनाते हुए गोल कर टीम का खाता खोल दिया.

भारत ने गोल खाने के बाद तेजी से जवाबी हमला किया और दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से महज एक सेकंड पहले दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर बराबर कर दिया. भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे क्वार्टर में मजबूत वापसी की लेकिन शुरुआती कुछ मिनटों के बाद टीम ने एक बार फिर से अर्जेंटीना को वापसी करने का मौका दे दिया. अर्जेंटीना को मैच के 40वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे अगस्टिना ने गोल में बदल दिया.

अर्जेंटीना ने मैच के चौथे क्वार्टर में पूरी तरह से दबदबा कायम करते हुए 48वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया. अगस्टिना ने आखिरी छह मिनट में दो गोल कर भारतीय टीम के लिए वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिये. भारत अर्जेंटीना के खिलाफ अपना दूसरा मैच बुधवार को खेलेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में बाल अधिकारों के प्रति जागरुकता लाने सार्थक और रक्षक अभियान की शुरुआत
Next Article एअर इंडिया में दिक्कतें: सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द; सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान में भी गड़बड़ी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.