Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

सोना खरीदने की अपील पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी, बोले कारोबारी- लाखों रोजगार पर पड़ सकता है असर – |

May 11, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026

सड़क हादसे में तेलुगू अभिनेता भरत कांत का निधन – |

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर पद का चुनाव जीता
International

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर पद का चुनाव जीता

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर पद का चुनाव जीता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के 34 वर्षीय जोहरान ममदानी को मंगलवार को न्यूयॉर्क सिटी का मेयर चुना गया।
प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और भारतीय मूल के युगांडा के लेखक महमूद ममदानी के पुत्र जोहरान ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन पार्टी के र्किटस स्लिवा को हराया है।

ममदानी पर अब अमेरिका के सबसे बड़े शहर के कुछ बड़े और महत्वाकांक्षी चुनावी वादों को पूरा करने का दबाव होगा। न्यूयॉर्क के चुनाव बोर्ड के अनुसार, इस चुनाव में 50 से अधिक वर्षों में मेयर पद के लिए सबसे अधिक मतदान हुआ, जिसमें 20 लाख से अधिक न्यूयॉर्क वासियों ने मतदान किया। ममदानी का प्रचार अभियान मंहगाई पर लगाम लगाने पर केंद्रित था और उनके करिश्मे ने कुओमो की राजनीतिक वापसी की कोशिशों पर पानी फेर दिया।

जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल काफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने न्यूयॉर्क शहर के महापौर चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने पर बुधवार को जोहरान ममदानी को बधाई दी। नेशनल कांफ्रेंस द्वारा जारी एक बयान में अब्दुल्ला ने बढ़ते विभाजन के बीच ममदानी के अभियान को आशा की किरण बताया तथा विविधतापूर्ण परिवेश में एकता को बढ़ावा देने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जोहरान ममदानी की शानदार जीत महज एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि सामूहिक प्रगति का आह्वान है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ममदानी का चुनाव एकता और करुणा का संदेश देता है। यह हमें याद दिलाता है कि जब हम नफरत को खारिज करते हैं और मानवता को अपनाते हैं, तो हम ऐसे पुल बनाते हैं जो टिकाऊ होते हैं।’’

भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ममदानी (34) ने न्यूयॉर्क शहर के महापौर पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने अभियान के दम पर विश्व की वित्तीय राजधानी के प्रशासन का नेतृत्व करने वाले पहले दक्षिण एशियाई, मुस्लिम और सबसे युवा मेयर का गौरव हासिल किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअटल जी की सोच को आगे बढ़ा रहा छत्तीसगढ़, मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया विकास और संस्कृति का संगम
Next Article कुटुमसर गुफा फिर से खुली — पहले ही दिन रोमांच देखने उमड़ा जनसैलाब
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026
International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

सोना खरीदने की अपील पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी, बोले कारोबारी- लाखों रोजगार पर पड़ सकता है असर – |

May 11, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026

सड़क हादसे में तेलुगू अभिनेता भरत कांत का निधन – |

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.