लंदन. हॉलीवुड अभिनेता जॉन सीना का कहना है कि वह भारत के दर्शकों के आभारी हैं जिन्होंने वर्षों से उन्हें अपना प्यार दिया है और उनकी फिल्मों के लिए समय निकाला है. वर्तमान में एक्शन-कॉमेडी फिल्म ”हेड्स ऑफ स्टेट” में काम कर रहे जॉन ने कहा कि एक बार उन्होंने थोड़े समय के लिए भारत की यात्रा की थी और वह प्रशंसकों के आतिथ्य और उत्साह से अभिभूत हो गए थे.

मंगलवार शाम को लंदन में फिल्म के प्रीमियर के अवसर पर जॉन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”भारत से मुझे हमेशा जो प्यार, और आतिथ्य मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता. भारत में भले ही बेहद कम समय की यात्रा पर रहा लेकिन वहां प्रशंसकों का बहुत प्यार मिला.” पहलवान से अभिनेता बने जॉन ने कहा, ”मैं एक बार फिर भारत के दर्शकों को धन्यवाद कहना चाहता हूं. भारतीय दर्शकों ने मेरी फिल्मों के लिए समय निकाला और मैंने भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है. अगर भारतीय दर्शकों का ऐसा समर्थन नहीं मिला होता तो आज मैं इस मुकाम पर नहीं होता. मैं उनका आभारी हूं.”

बुधवार को प्राइम वीडियो पर प्रसारित ”हेड्स ऑफ स्टेट” का निर्देशन फिल्म ”नोबडी” से प्रसिद्धि पाने वाले इल्या नैशुल्लर ने किया है. ”हेड्स ऑफ स्टेट” में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सितारों इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं. फिल्म में एल्बा ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई है और सीना ने अमेरिकी राष्ट्रपति की भूमिका निभाई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version