भिलाईनगर, 26 अप्रैल 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भिलाई की हाल ही में घोषित जिला एवं मंडल स्तर की नियुक्तियों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय पार्टी संगठन के भीतर सामने आई तकनीकी विसंगतियों के चलते लिया गया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी सूची में कुछ गंभीर तकनीकी त्रुटियां पाई गई थीं, जिसे सुधारना आवश्यक है। संगठन की पारदर्शिता और निर्धारित मानकों को बनाए रखने के उद्देश्य से सूची को स्थगित किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सांसद विजय बघेल द्वारा भी आपत्ति जताई गई थी, जिसके बाद संगठन ने इस पर पुनर्विचार किया।
पाणिग्रही ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है और जल्द ही नई, संशोधित एवं त्रुटिहीन सूची जारी की जाएगी।
इस फैसले के बाद संगठन में नई सूची को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Trending
- ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सुविधा हुई सुदृढ़ : CM साय
- पीएम मोदी के 12 साल पूरे, मनोज तिवारी का नया गाना ‘सपना है यही मोदी का’ हुआ वायरल – |
- कोयला मंत्रालय के उप सचिव रॉबिन गंगटे ने बीसीसीएल के सीवी क्षेत्र – भारतीय पीएसयू में टीएमसीपी गतिविधियों की समीक्षा की
- सेल-आईआईएम जम्मू नेतृत्व विकास कार्यक्रम का समापन, भविष्य के नेताओं को सशक्त बनाना – भारतीय पीएसयू
- HPCL ने FY26 के लिए ₹19.25 का अंतिम लाभांश घोषित किया, जो सालाना आधार पर 83% अधिक है – भारतीय PSU
- एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने 50 मेगावाट सौर क्षमता जोड़ी, एनटीपीसी समूह की क्षमता बढ़कर 90,857 मेगावाट हुई – भारतीय पीएसयू
- सीआईएल के निदेशक (वित्त) मुकेश अग्रवाल ने एसईसीएल के वित्त अधिकारियों और प्रबंधन प्रशिक्षुओं – भारतीय पीएसयू के साथ बातचीत की
- Maggi पर विवाद, Nestlé का जवाब – |

