राष्ट्रवाणी, 18 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भिलाई की सुषमा जेठानी को “छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी” का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।
संस्कृति विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुभमा जेठानी भिलाई-3 के वार्ड क्रमांक 16, बाजार चौक, जिला दुर्ग की निवासी हैं। उन्हें राज्य शासन के निर्देश पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और आगामी आदेश तक जारी रहेगी।
इस नियुक्ति के बाद सिंधी अकादमी के कार्यों में गति आने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending
- ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सुविधा हुई सुदृढ़ : CM साय
- पीएम मोदी के 12 साल पूरे, मनोज तिवारी का नया गाना ‘सपना है यही मोदी का’ हुआ वायरल – |
- कोयला मंत्रालय के उप सचिव रॉबिन गंगटे ने बीसीसीएल के सीवी क्षेत्र – भारतीय पीएसयू में टीएमसीपी गतिविधियों की समीक्षा की
- सेल-आईआईएम जम्मू नेतृत्व विकास कार्यक्रम का समापन, भविष्य के नेताओं को सशक्त बनाना – भारतीय पीएसयू
- HPCL ने FY26 के लिए ₹19.25 का अंतिम लाभांश घोषित किया, जो सालाना आधार पर 83% अधिक है – भारतीय PSU
- एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने 50 मेगावाट सौर क्षमता जोड़ी, एनटीपीसी समूह की क्षमता बढ़कर 90,857 मेगावाट हुई – भारतीय पीएसयू
- सीआईएल के निदेशक (वित्त) मुकेश अग्रवाल ने एसईसीएल के वित्त अधिकारियों और प्रबंधन प्रशिक्षुओं – भारतीय पीएसयू के साथ बातचीत की
- Maggi पर विवाद, Nestlé का जवाब – |

