दुर्ग। भिलाई के रुआबांधा गरबा पंडाल में देर रात जमकर बवाल हुआ।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गा समिति के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट भी हुई। आरोप है कि बजरंग दल ने विवाद के दौरान एक युवक का सिर तक फोड़। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल डांडिया आयोजन में फिल्मी गाने बजाने को लेकर यह विवाद उपजा। यह भी बताया जा रहा कि बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता गरबा पंडाल में गरबा देखने के लिए गए हुए थे, तभी अचानक दो-तीन युवक आपस में गाली गलौज करते हुए बातचीत कर रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाली गलौच नहीं करने की नसीहत दी तो सभी आपस में भिड़ गए।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version