Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

12 लाख का फाइन… गुजरात की रोमांचक जीत के बाद BCCI ने क्यों लगाया इस खिलाड़ी पर जुर्माना? जानिए

April 22, 2026

भिलाई में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का शंखनाद कल से

April 22, 2026

इस्राइल का कबूलनामा: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में मारा गया मोसाद एजेंट मिस्ट ‘मेम’, 2023 में ही बिछा दिया था जाल

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भिलाई में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का शंखनाद कल से
Sports

भिलाई में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का शंखनाद कल से

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भिलाई में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का शंखनाद कल से
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ रचेगा इतिहास

दुर्ग, 09 अप्रैल 2026। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पहली बार एक ऐतिहासिक खेल आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। शुक्रवार 10 अप्रैल से रविवार 12 अप्रैल तक इस्पात नगरी भिलाई के ‘भिलाई निवास’ स्थित साइकिल पोलो ग्राउंड में आयोजित होने वाली अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल संचालन और भव्य समापन की पूरी जिम्मेदारी स्वयं सांसद विजय बघेल ने उठाई है। एयर कंडीशन अस्थाई निर्मित डोम शेड में पहले दिन सुबह 8.30 बजे अंडर 20 प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।

देशभर के 1100 पहलवानों का महासंग्राम

सांसद विजय बघेल के निमंत्रण पर देश के 28 राज्यों और विभिन्न सर्विसेज की टीमों से 1100 से अधिक महिला एवं पुरुष पहलवान भिलाई की धरा पर जुट रहे हैं। खिलाड़ी 120 मेडल और 3 ट्रॉफियों के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजन में विशेष रूप से पूर्व सांसद एवं पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (नेताजी) और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह (बबलू) अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ी और जॉर्जिया के कोच के साथ भारतीय सेवा की टीमें आकर्षण का केंद्र होंगी।

देश भर से खिलाड़ियों का आगमन शुरू

प्रतियोगिता के लिए टीमों का आगमन शुरू हो गया है। सांसद विजय बघेल के निर्देशों पर खिलाड़ियों के ठहरने और सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की गई है। अब तक जम्मू से 15 बालक एवं 7 बालिकाएं,झारखंड से 10 बालिकाएं,केरल से 10 बालिकाएं और दिल्ली से 4 बालिकाएं अपना दमखम दिखाने पहुंच चुके हैं।

आयोजन टीम जुटी तैयारियों में

सांसद विजय बघेल के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी दिलबर यादव, छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, महासचिव प्रशांत राय, उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, लक्ष्मण पहलवान, भगवान पहलवान एवं संघ के समस्त पदाधिकारी दिन-रात जुटे हुए हैं।सांसद विजय बघेल ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइस्राइल का कबूलनामा: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में मारा गया मोसाद एजेंट मिस्ट ‘मेम’, 2023 में ही बिछा दिया था जाल
Next Article 12 लाख का फाइन… गुजरात की रोमांचक जीत के बाद BCCI ने क्यों लगाया इस खिलाड़ी पर जुर्माना? जानिए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

12 लाख का फाइन… गुजरात की रोमांचक जीत के बाद BCCI ने क्यों लगाया इस खिलाड़ी पर जुर्माना? जानिए

April 22, 2026
Sports

भिलाई में 17 से 19 अप्रैल तक राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता

April 22, 2026
Sports

वैभव सूर्यवंशी को गावस्कर ने दी बड़ी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

April 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

12 लाख का फाइन… गुजरात की रोमांचक जीत के बाद BCCI ने क्यों लगाया इस खिलाड़ी पर जुर्माना? जानिए

April 22, 2026

भिलाई में अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का शंखनाद कल से

April 22, 2026

इस्राइल का कबूलनामा: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में मारा गया मोसाद एजेंट मिस्ट ‘मेम’, 2023 में ही बिछा दिया था जाल

April 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.