Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आम की छांव में बदले सपनों के मायने : मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

May 7, 2026

आंख की सर्जरी के बाद आराम पर अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच सामने आई बड़ी अपडेट – |

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»भिलाई शाखा ऑफ आईसीएआई का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात, राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिया आमंत्रण
Chhattisgarh

भिलाई शाखा ऑफ आईसीएआई का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात, राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भिलाई शाखा ऑफ आईसीएआई का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात, राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिया आमंत्रण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भिलाई। भारत को “पाँच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था” के लक्ष्य की दिशा में अग्रसर करने सरकार की नीतियों और आर्थिक दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से भिलाई शाखा ऑफ़ दि इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) की ओर से शीघ्र ही एक विशिष्ट राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए भिलाई शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की एवं उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

भिलाई शाखा ऑफ आईसीएआई का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात, राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल भी उपस्थित रहे एवं उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए प्रदेश के आर्थिक विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को रेखांकित किया।प्रतिनिधिमंडल में भिलाई शाखा के अध्यक्ष सीए राजेश कुमार बाफना, पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य सीए मिनेश कुमार जैन तथा पूर्व अध्यक्ष सीए पीयूष कुमार जैन शामिल थे।

वार्ता के दौरान मंत्री नितिन गडकरी ने भारत के बुनियादी ढाँचे और औद्योगिक प्रगति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि “देश की आर्थिक प्रगति में वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का योगदान अनिवार्य है।” उन्होंने भिलाई शाखा के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए भिलाई आगमन का आश्वासन दिया तथा यह भी कहा कि कार्यक्रम के लिए उपयुक्त तिथि शीघ्र ही उनके कार्यालय द्वारा भिलाई शाखा को सूचित की जाएगी।

भिलाई शाखा, जो वर्ष 2001 में स्थापित हुई थी, आज देश की अग्रणी शाखाओं में से एक है और 9 से अधिक बार “सर्वश्रेष्ठ शाखा” पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। लगभग 700 सदस्य एवं 2000 विद्यार्थी इस शाखा से जुड़े हैं, जो लगातार पेशेवर उत्कृष्टता, सामाजिक सरोकार और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में योगदान दे रहे हैं।

यह आगामी कार्यक्रम प्रदेश एवं देश के प्रमुख औद्योगिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत की आर्थिक दिशा और सरकार की विकासोन्मुख नीतियों पर उच्च-स्तरीय विचार-विमर्श होगा। भिलाई शाखा इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाने प्रतिबद्ध है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसीतारमण ने सऊदी अरब के निवेश मंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय निवेश संधि पर चर्चा
Next Article भारत ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के प्रति अटूट समर्थन की पुष्टि की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

आम की छांव में बदले सपनों के मायने : मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

May 7, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

May 7, 2026
Chhattisgarh

सेंट्रल जीएसटी के 46 अधीक्षकों के तबादले, जीएसटैट में एक भी नहीं

May 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

आम की छांव में बदले सपनों के मायने : मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश-आंधी, तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

May 7, 2026

आंख की सर्जरी के बाद आराम पर अक्षय कुमार, ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच सामने आई बड़ी अपडेट – |

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.