नागपुर. नागपुर में भिंडी की सब्जी बनाने को लेकर अपनी मां से झगड़ा करने के बाद 17 वर्षीय एक लड़का अपने घर से भाग गया. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. कोतवाली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) ने उसे दिल्ली में ढूंढ लिया और उसे वापस घर ले आई.

अधिकारी ने बताया, ”परिवार के अनुसार, हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे किशोर को भिंडी पसंद नहीं थी और वह भिंडी को विभिन्न व्यंजनों में शामिल किए जाने पर अक्सर अपनी मां से झगड़ा करता था. उसकी 10 जुलाई की रात अपनी 49 वर्षीय मां के साथ ऐसी ही एक बहस हुई, जिसके बाद नाराज होकर वह घर से चला गया.”

अधिकारी ने बताया, ”वह उस दिन रात 11 बजे घर से निकला और दिल्ली जाने वाली ट्रेन पर सवार हो गया. रात भर उसे लापता पाकर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. निरीक्षक ललिता तोडसे के नेतृत्व में एक टीम ने दिल्ली में उसके दोस्तों से बात की और उसे वहां से तलाशने में कामयाब रही.” अधिकारी ने बताया कि पुलिस र्किमयों द्वारा किशोर को उसके कृत्य के लिए परामर्श देने के बाद उसे नागपुर वापस लाया गया और उसके परिवार से मिलाया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version