नयी दिल्ली: भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से मंगलवार को वायदा बाजारों में सोने और चांदी के भाव नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का भाव 3,232 रुपये या 1.2 प्रतिशत चढकर 2,72,202 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

चांदी के भाव में पिछले दो सत्र में 19,477 रुपये या 7.7 प्रतिशत की तेजी आई है। शुक्रवार को इसकी कीमत 2,52,725 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति के लिए सोने के वायदा भाव में 196 रुपये या 0.14 प्रतिशत की तेजी आई और यह रिकॉर्ड 1,41,836 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 15.26 अमेरिकी डॉलर या 0.33 प्रतिशत घटकर 4,599.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए चांदी की कीमत मामूली बढ़त के साथ 85.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रही।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version