राष्ट्रवाणी: रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिविल लाइन रायपुर स्थित निवास में शुक्रवार को तीजा पोरा तिहार का आयोजन किया गया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं तीजा पोरा मनाने पहुंची थी। कांग्रेस की महिला विधायक, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से तीजा पोरा तिहार मनाया। इस दौरान महिलाओं ने छत्तीसगढ़ लोक गीतों पर जमकर डांस किया। रईचुली झूला का भी लुत्फ उठाया। लोक गायिका ममता चंद्राकर ने भी गाना गाकर महिलाओं को नाचने पर मजबूर किया। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीजा पोरा की शुभकामनाएं भी दी। आयोजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यहां विधायक, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बहनें उपस्थित हैं। तीजा, पोरा का तिहार है और गणेश चतुर्थी भी नजदीक है। प्रदेशवासियों को तीजा पोरा और गणेश चतुर्थी की बधाई। तीजा पोरा का त्योहार हमारे लिए बहुत खास है और सभी मिलकर इसे उत्साह के साथ मना रहे हैं।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
