राष्ट्रवाणी: वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मकान से नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती रत्न समेत करीब 5 करोड़ रुपये की चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि चोरी गए सामान और रकम की वास्तविक पुष्टि मकान मालिक दंपत्ति के वापस लौटने के बाद ही हो सकेगी। जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर मुख्य मार्ग स्थित कारोबारी रजनीश सेठ का मकान है। रजनीश सेठ और उनकी पत्नी तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और बड़े इत्मीनान से एक-एक कमरे की तलाशी लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने मकान में प्रवेश करने के लिए एसी को हटाकर रास्ता बनाया और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद घर के कमरों में रखे सामान को खंगालते हुए कीमती आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले रजनीश सेठ के एक मित्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। टीम द्वारा घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर चोरी की रकम करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, लेकिन चोरी किए गए नगदी, जेवरात, रत्न और अन्य कीमती सामान की वास्तविक कीमत का आकलन मकान मालिक दंपत्ति के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version