राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर। जिला मुख्यालय बलरामपुर के वार्ड क्रमांक तीन में एक घर के अंदर विशालकाय अजगर के घुसने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। रमेश एक्का और सुरेश एक्का के घर के उस हिस्से में अजगर पहुंच गया था, जहां मुर्गियां रखी गई थीं।

अजगर ने एक के बाद एक छह मुर्गियों को निगल लिया। मुर्गियों की छटपटाहट और आवाज सुनकर परिवार के लोगों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब वे मुर्गी बाड़े की तरफ पहुंचे तो वहां विशाल अजगर कुंडली मारे बैठा था।

उसका पेट भी फूला हुआ था। घर के भीतर इतना बड़ा सांप देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई।

मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम अनुभवी स्नेक कैचर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले लोगों को अजगर से दूर किया और फिर सावधानी से उसे पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

अजगर का आकार काफी बड़ा होने के कारण रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक स्नेक कैचर ने अजगर के मुंह वाले हिस्से को मजबूती से पकड़ा, जबकि दूसरे ने उसकी पूंछ को संभाला। काफी जद्दोजहद के बाद अजगर को सुरक्षित घर से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद अजगर को बड़े बोरे में रखकर जंगल की ओर ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुर्गियों को खाने के कारण अजगर तेजी से भाग नहीं रहा था। बाद में उसे बगल में प्रवाहित नदी में पहुंचा दिया गया, जहां वह तेज बहाव के साथ बहता हुआ चला गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात में सांप अक्सर भोजन की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। मुर्गियों के कारण ही यह अजगर घर में आया था। अजगर के सुरक्षित निकल जाने के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version