राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने Meesho कंपनी के डिलीवरी कर्मचारी को रास्ते में रोककर लूटपाट की। आरोपितों ने चाकू दिखाकर युवक को धमकाया और उसके डिलीवरी बैग में रखे पर्स से चार हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया।

वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। घटना एक सितंबर को दोपहर करीब दो बजे ग्राम गनौद और धमनी के बीच सड़क पर हुई।

ग्राम बोडरा, थाना आरंग निवासी खिलावन लोधी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वह किराना दुकान चलाते हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा हितेश लोधी Meesho कंपनी में डिलीवरी का काम करता है।

हितेश बाइक से डिलीवरी का सामान बड़े पिठ्ठु बैग में लेकर ग्राम गनौद गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में बाइक सवार तीन युवक उसके सामने आ गए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।

उन्होंने हाथ दिखाकर हितेश को सड़क पर रोक लिया। दो बदमाश बाइक से उतरे और हितेश के डिलीवरी बैग को खींचने लगे। इसी दौरान एक आरोपित ने चाकू दिखाकर उसे डराया।

बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए बैग में रखे पर्स को निकाल लिया। इसके बाद पर्स में रखे चार हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। एफआइआर के मुताबिक मोबाइल की कीमत 21,499 रुपये है।

इस तरह बदमाश कुल 25,499 रुपये की संपत्ति लेकर भाग गए। पुलिस अब अज्ञात आरोपितों की तलाश में जुटी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version