राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पांडेय, रायपुर। पीएम आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बहस की चुनौती को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जब आंखों में इटालियन चश्मा हो, जिसने मुख्यमंत्री रहते हुए 18 लाख परिवारों को पीएम आवास से वंचित किया हो, छत्तीसगढ़ के भोले-भाले जनता को ठगने का काम किया हो, वह क्या बहस करेंगे. इस तरह की बातें कहकर गरीबों और जरूरतमंदों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सख्त तेवर पर कहा कि राज्य के मुखिया होने के नाते यही कर्तव्य है. जहां लोगों को समस्या हो लोगों के साथ खड़े हो और उनकी मदद भी करें. वही काम हमारे मुख्यमंत्री साय कर रहे हैं. यही विष्णु का सुशासन है. तालाबों के सौंदरीकरण के लिए राशि जारी किए जाने को लेकर अरुण साव ने कहा कि अलग-अलग योजनाओं में केंद्र सरकार तालाब के सौंदरीकरण और जीणोद्धार के लिए राशि आवंटित करती है. इसको लेकर भी लगातार काम होता है, और यह भी एक बड़ा काम है. इसलिए इतनी बड़ी राशि स्वीकृत हुई है. सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्रियों को जिम्मेदारी दिए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब से अब तक, मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे है. सेवा संकल्प अभियान में 12 अलग-अलग प्रकार की सेवा के काम पूरे देश भर में होंगे. राज्य में भी उसके लिए व्यापक रूप से तैयारी की गई है. सभी 12 योजनाओं के लिए संगठन और सरकार तैयारी कर रही है. सभी लोग अपने जिम्मेदारी को निभाएंगे.
Trending
- स्कूल में छोटे बच्चों से कराया जा रहा काम, VIDEO वायरल, DEO ने जांच के दिए निर्देश – राष्ट्रवाणी
- खैरागढ़ में 2 हजार लोगों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जागरूक – राष्ट्रवाणी
- सेल्फी का शौक बना जानलेवा : हसदेव नदी में डूबे 3 दोस्त, रेस्क्यू टीम ने एक का शव किया बरमाद – राष्ट्रवाणी
- Bastar City News : युवाओं के लिए खुला मेडिकल शिक्षा के साथ रोजगार का नया रास्ता, विश्वकर्मा पूजा पर बैलाडीला खदान में प्रवेश पर रोक, बारिश से किसानों को राहत, कोंडागांव में आज भंगाराम जात्रा… समेत पढ़ें अन्य खबरें – राष्ट्रवाणी
- BRICS समिट वेन्यू भारत मंडपम को बनाने वाली 161 साल पुरानी कंपनी का मालिक कौन? TATA से कनेक्शन, L&T को टक्कर – राष्ट्रवाणी
- Video: ‘यू रन अ बिग कंपनी’, साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति भी हुए अदाणी के मुरीद, क्या होने वाली है मेगा डील? – राष्ट्रवाणी
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद सऊदी ने रोकी तेल सप्लाई, रोजाना 50 लाख बैरल आपूर्ति वाला पाइलाइन किया बंद! बढ़ेगी फ्यूल टेंशन? – राष्ट्रवाणी
- शहरी गरीबों को मिली ‘पक्की छत’: 20 लाख घरों के ऐतिहासिक माइलस्टोन के बेहद करीब प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 – राष्ट्रवाणी
