राष्ट्रवाणी: गौतम अदाणी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात की, जिसमें दोनों …और पढ़ें अदाणी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति से मुलाकात की। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई।

अदाणी समूह के दक्षिण अफ्रीका में बड़े निवेश की संभावनाएँ। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत मे 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चल रहा है।

इस सम्मेलन के बीच अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात की। अदाणी और अफ्रीकी राष्ट्रपति ने इस मुलाकात में व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक BRICS Summit के इतर दक्षिण अफ्रीका के कारोबारी कार्यक्रमों का हिस्सा थी।

इसका मकसद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करना था। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या गौतम अदाणी साउथ अफ्रीका के साथ मेगाडील साइन करने वाले हैं? दक्षिण अफ्रीकी प्रेसीडेंसी ने एक्स पर एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति रामाफोसा ने नई दिल्ली, भारत गणराज्य में अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी से मुलाकात की।

यह बैठक 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका की व्यावसायिक गतिविधियों का हिस्सा है, जो दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच वाणिज्यिक और निवेश संबंधों को गहरा करने के प्रयासों का समर्थन करती है।” [WATCH]: His Excellency President @CyrilRamaphosa meets with the Chairman of the Ad Group, Mr Gautam Ad, in New Delhi, Republic of India. The meeting forms part of South Africa’s business engagements on the margins of the 18th BRICS Summit, supporting efforts to deepen commercial and investment ties between South Africa and India. #SAinIndia 🇿🇦🇮🇳 #BRICS2026 #InvestSA #BetterAfricaBetterWorld 🌍 इस बैठक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें अफ्रीकी राष्ट्रपति गौतम अदाणी से कहते हैं – यू रन अ बिग कंपनी।

अदाणी भी इसका जवाब देते हैं। दक्षिण अफ्रीका प्राकृतिक संसाधनों, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिहाज से महत्वपूर्ण बाजार है। दूसरी ओर, अदाणी ग्रुप का कारोबार पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, एनर्जी, एयरपोर्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है।

यही वजह है कि दोनों पक्षों के बीच कारोबारी बातचीत को भविष्य में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं के नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि, अडानी ग्रुप की ओर से दक्षिण अफ्रीका में किसी नए बड़े निवेश की आधिकारिक घोषणा इस बैठक के बाद नहीं हुई है। फिलहाल किसी मेगा डील की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसलिए इसे डील पक्की होने के बजाय दोनों देशों के बीच बढ़ते कारोबारी संपर्क के संकेत के तौर पर देखना चाहिए। अगर आगे चलकर अदाणी ग्रुप दक्षिण अफ्रीका में इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स या किसी अन्य क्षेत्र में निवेश की घोषणा करता है, तो शुक्रवार की यह बैठक उसके लिए अहम शुरुआती कारोबारी संपर्क मानी जा सकती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version