राष्ट्रवाणी: नरेश शर्मा, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के खरसिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा छड़ों से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली खंभे को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा।

हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गई, जिसकी चपेट में घर के बाहर खड़ी तीन बाइक और घर का सामान भी आ गया। आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका है। हादसा खरसिया के रायगढ़ चौक रोड पर देर रात हुआ।

ट्रेलर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया, जिसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस घर में ट्रेलर घुसा, वहां परिवार के लोग सो रहे थे।

ट्रेलर की जोरदार टक्कर और आग लगने के बावजूद घर में मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टक्कर के बाद ट्रेलर में आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग ने घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से ट्रेलर, तीन बाइक और घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

हादसे के दौरान ट्रेलर चालक ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version