राष्ट्रवाणी: रायपुर। जहरीले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले स्नेक कैचर की एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई. पकड़ने के दौरान सांप के डसने से गंभीर स्नैक कैचर मनीष पाटिल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. पूरे प्रकरण में परिजन इलाज में देरी करने का आरोप लगा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के मुरता गांव में सांप निकलने की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम स्नेक कैचर मनीष पाटिल को अपने साथ लेकर पहुंची थी. रेस्क्यू करने के दौरान अचानक सांप ने मनीष को डसा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में स्नेक कैचर मनीष पाटिल को नवागढ़ CHC के भर्ती कराया गया, जहां स्थिति में सुधार न होते देख सिम्स बिलासपुर में इलाज के लिए रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. बता दें कि नवागढ़ का रहने वाला मनीष लंबे समय से सांपों के रेस्क्यू का काम कर रहा था. अब तक वह सैकड़ों सांपों का रेस्क्यू कर चुका था. मनीष की असामयिक मौत से इलाके में शोक का माहौल है. वहीं परिजन समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version