राष्ट्रवाणी: पाकिस्तान में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जहां संवेदनशील मूल्य सूचकांक (SPI) सालाना आधार पर 8.62% बढ़ा है। प्याज, एलपीजी, …और पढ़ें पाकिस्तान में फूटा महंगाई बम (एआई Image) SPI सालाना आधार पर 8.62% की वृद्धि दर्ज की गई। प्याज, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई।

खाड़ी युद्ध से वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल आया। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अक्सर अपनी आर्थिक स्थिति लेकर चर्चा में रहता है। अब एक बार फिर वहां महंगाई अपने पंख फैला रही है।

पाकिस्तान में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (PBS) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 सितंबर को समाप्त सप्ताह में सेंसिटिव प्राइस इंडेक्स (SPI) सालाना आधार पर 8.62% बढ़ गया। महंगाई में सबसे बड़ा योगदान प्याज और पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ी हुई कीमतों का रहा।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में प्याज की कीमतों में 125.52 प्रतिशत की सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा LPG 55.42 प्रतिशत, डीजल 45.26 प्रतिशत, पेट्रोल 39.10 प्रतिशत, गेहूं का आटा 30.18 प्रतिशत और पहली तिमाही की बिजली दरें 25.24 प्रतिशत महंगी हुईं। Dawn के मुताबिक अन्य जरूरी सामानों में लाल मिर्च पाउडर 16.37 प्रतिशत, मटन 15.92 प्रतिशत, बीफ 13.28 प्रतिशत, केला 10.51 प्रतिशत, ताजा दूध 8.12 प्रतिशत और साधारण ब्रेड 8.09 प्रतिशत महंगी हुई।

महंगाई का जोरदार झटका देने वाले पाकिस्तान में कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में सालाना आधार पर कमी भी देखने को मिली है, जिसमें आलू की कीमतें 35.21 प्रतिशत, चिकन 24.30 प्रतिशत, चीनी 20.88 प्रतिशत, अंडे 19.95 प्रतिशत, टमाटर 17.65 प्रतिशत, नमक पाउडर 13.96 प्रतिशत, चना दाल 13.52 प्रतिशत और मसूर दाल 12.26 प्रतिशत सस्ती हुईं।

पड़ोसी देश में साप्ताहिक आधार पर भी महंगाई में वृद्धि दर्ज की गई है। 10 सितंबर को समाप्त सप्ताह में SPI 0.23 प्रतिशत बढ़ा। सप्ताह के दौरान पेट्रोल की कीमतों में 6.18 प्रतिशत और डीजल में 5.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

LPG 4.32 प्रतिशत महंगी हुई। इसके अलावा उड़द दाल 0.79 प्रतिशत, कपड़े धोने का साबुन 0.49 प्रतिशत, गेहूं का आटा 0.47 प्रतिशत, मसूर दाल 0.46 प्रतिशत, सरसों तेल 0.36 प्रतिशत, पांच लीटर कुकिंग ऑयल 0.23 प्रतिशत, इरी-6/9 चावल 0.18 प्रतिशत और 2.5 किलोग्राम वनस्पति घी 0.11 प्रतिशत महंगा हुआ।

PBS के अनुसार, SPI में शामिल 51 वस्तुओं में से 14 वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई, 10 वस्तुओं की कीमतों में कमी आई, जबकि 27 वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि खाड़ी युद्ध के कारण वैश्विक तेल कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसके चलते पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे परिवहन और माल ढुलाई लागत बढ़ने के बाद मैन्युफैक्चर्स ने अतिरिक्त बोझ ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया है।

साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, कराची में उपभोक्ता 20 किलोग्राम गेहूं के बैग के लिए सबसे अधिक कीमत चुका रहे हैं, जहां इसकी कीमत 2,950 से 3,200 पाकिस्तानी रुपये के बीच रही। वहीं इस्लामाबाद और क्वेटा में एक किलोग्राम महीन आटे की कीमत 173 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version