गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में तीन मंजिला एक इमारत में सोमवार तड़के आग लग जाने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मारवाड़ी मोहल्ला में स्थित इस इमारत में कपड़े की दुकान और आवासीय अपार्टमेंट हैं।

पुलिस ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे इमारत में आग का पता लगा। पचम्बा थाने के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया, “आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद हमने इमारत से दो जले हुए शव बरामद किए। मृतक एक महिला और उसकी बेटी थी।”

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद इमारत से चार लोगों को बचा लिया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग में करोड़ों रुपये के कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने के वास्तविक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि यह आग ‘शॉर्ट र्सिकट’ के कारण लगी हो।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version