भुवनेश्वर. भुवनेश्वर के नंदनकानन प्राणी उद्यान में एक सफेद नर बाघ शावक की मौत हो गई. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. बाघ शावक का जन्म सात जून 2025 को मौसमी नामक सफेद बाघिन से हुआ था. इस नर शावक के साथ एक मादा शावक का भी जन्म हुआ था. प्राणी उद्यान के एक अधिकारी ने बताया कि शुरू से ही यह नर शावक बहुत कमजोर था, जिसका वजन सामान्य से कम (650 ग्राम) था तथा उसके आगे के पैरों में कुत्तों में होने वाले ‘स्विमर पपी सिंड्रोम’ जैसी विकृतियां थीं.

शावक 11 जून को दूध नहीं पी पा रहा था और उसे प्राणी उद्यान के पशु शिशु पालन केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि शावक की नाभि में संक्रमण, शरीर का तापमान कम होना और सामान्य कमजोरी पाई गई.

विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा निरंतर देखभाल और बार-बार जांच किए जाने के बावजूद शावक खड़ा नहीं हो पा रहा था और लेटी हुई अवस्था में ही रहता था. कई हफ्तों तक हर समय लेटे रहने के कारण उसके मल में खून, कान में संक्रमण और शरीर पर घाव भी हो गए.
अधिकारी ने बताया कि इन सभी स्थितियों का इलाज किया गया लेकिन 23 अगस्त की सुबह शावक की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मौसमी से पैदा हुई मादा शावक सामान्य रंग की है और उसके पिछले दाहिने पैर में जन्मजात समस्या है तथा उसे चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version