भिलाईनगर, 22 जून 2026। कोलकाता में आयोजित ऑल इंडिया ओपन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़, विशेषकर भिलाई के स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 से अधिक पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में भिलाई से शामिल सभी आठ खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

देशभर के 400 से अधिक खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भिलाई के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और खेल संगठनों में खुशी का माहौल है।

छत्तीसगढ़ में स्केटिंग को नई पहचान दिलाने वाले कोच दलजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा था, लेकिन खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों की सफलता उनके समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

वहीं खिलाड़ियों ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए वे पिछले दो महीनों से रोजाना सुबह 4 बजे अभ्यास शुरू करते थे। रोड रेस की तैयारी के साथ-साथ प्रतिदिन करीब दो घंटे रिंग में भी अभ्यास किया गया। कुछ खिलाड़ी चोटिल होने के बावजूद प्रतियोगिता में उतरे और पदक जीतकर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया।

प्रतियोगिता से लौटने के बाद खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पदक जीतने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, अभिभावकों और लगातार किए गए कठिन परिश्रम को दिया।

इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भिलाई के स्केटर्स राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version