भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दौरान कॉलेज परिसर में मौजूद छात्रों सहित 60 से अधिक लोगों को दमकल र्किमयों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

यह घटना शहर के जगमारा क्षेत्र में स्थित कॉलेज में प्रशिक्षण सत्र के दौरान घटी। अग्निशमन दलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहुमंजिला इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रमेश चंद्र माझी ने कहा, “हमने लगभग 60 लोगों को बचाया और उन्हें पास के अस्पताल में भेजा है।” उन्होंने कहा, “आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।”

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रभावित लोगों को 10 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, “कुछ लोगों को मामूली रूप से झुलसे हैं।” उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। ग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “भुवनेश्वर के जगमारा इलाके में एक निजी कॉलेज के सभागार में आग लग गई। यह आग दूसरी मंजिल पर लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और तीसरी मंजिल से लगभग 65 छात्रों को बचाया गया।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version