राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: एसई, एसईसी व ईसीआर रेलवे एम्प्लाइज को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (अर्बन बैंक) की 97वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) कोलकाता के सांतरागाछी में हंगामे और नारेबाजी के बीच हुई। राजनीतिक खींचतान और विरोध के बीच संचालक मंडल ने शेयरधारकों के हित में वित्तीय लाभ से जुड़े प्रस्तावों के साथ डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

बैठक में अर्बन बैंक के चेयरमैन एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कोशिश भी असफल रही। हावड़ा मेंस कांग्रेस के बागी ग्रुप और मेंस यूनियन अविश्वास प्रस्ताव की पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल थे। हालांकि संबोधन व अन्य गतिविधियों तक मामला शांत रहा।

लेकिन, जैसे ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मेंस कांग्रेस के महामंत्री का उद्बोधन और उन्होंने अशब्दों का प्रयोग किया। में स यूनियन से जुड़े पदाधिकारी भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। विरोध के बीच स्थिति धक्के मुक्की तक आ गई।

जैसे ही मेंस कांग्रेस की ओर से चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास जताने और विरोध करने की कोशिश तेज हुई, एलारसा के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिंह के समर्थन में मजबूती से मोर्चा संभाल लिया. एलारसा की इस जवाबी घेराबंदी के आगे विरोधियों का हर दांव फीका पड़ गया और चेयरमैन एसपी सिंह ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बैठक का संचालन जारी रखा।

सभा में हावड़ा मेंस कांग्रेस के बागी गुट और मेंस यूनियन से जुड़े पदाधिकारी चेयरमैन एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी के साथ पहुंचे थे। हालांकि बैठक के शुरुआती दौर में संबोधन और अन्य गतिविधियां शांतिपूर्ण ढंग से चलती रहीं। स्थिति उस समय बिगड़ी, जब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मेंस कांग्रेस के महामंत्री के संबोधन के दौरान कथित रूप से अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल पर मेंस यूनियन से जुड़े पदाधिकारी भड़क गए।

इसके बाद बैठक में नारेबाजी शुरू हो गई और विरोध बढ़ते-बढ़ते धक्कामुक्की तक पहुंच गया। इसी बीच मेंस कांग्रेस की ओर से चेयरमैन एसपी सिंह के खिलाफ अविश्वास जताने और विरोध तेज करने का प्रयास किया गया। इसके जवाब में एलारसा के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिंह के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया।

दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव के बीच एलारसा कार्यकर्ताओं की जवाबी घेराबंदी के कारण विरोध का प्रयास आगे नहीं बढ़ सका। हंगामे और नारेबाजी के बावजूद चेयरमैन एसपी सिंह ने बैठक की कार्यवाही जारी रखी और पूरे घटनाक्रम के बीच आमसभा का संचालन किया और शेयरधारकों और रेलकर्मियों के लिए कई घोषणाएं कीं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version