राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई पूरी करने वाले एमबीबीएस इंटर्न्स को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने इंटर्न्स को मिलने वाली प्रतिमाह शिष्यवृत्ति (Stipend) की राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे पुनरीक्षित करने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इंटर्न्स को अब वर्तमान में मिल रहे स्टाइपेंड के स्थान पर पुनरीक्षित कर 25,000 रुपये प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति दी जाएगी। यह संशोधित स्टाइपेंड 01 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। इस प्रस्ताव पर राज्य के वित्त विभाग (कंप्यूटर क्रमांक 465396) द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव पूरन लाल साहू द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है। संचालक, चिकित्सा शिक्षा (DME) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के परिप्रेक्ष्य में यह बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, जिससे प्रदेश के सैकड़ों एमबीबीएस इंटर्न्स को सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version