राष्ट्रवाणी: रायपुर, 03 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा की 25वीं वर्षगांठ बाइक यात्रा का मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

“वडनगर से वाराणसी, वाराणसी से वडनगर” के संदेश और “सेवा संकल्प कलश” के साथ निकली बाइक रैली ने जिले में पहुंचकर सेवा, सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। घुटरीटोला में जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत वडनगर से पहुंची बाइक रैली का नगर पंचायत खोंगापानी के घुटरीटोला में जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, सरजू यादव, राहुल टिकरिया, अंकुश सिंह, अंकित शर्मा, शानू कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक की यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। बाइक रैली के साथ मनेन्द्रगढ़ पहुंचा सेवा संकल्प का संदेश घुटरीटोला में स्वागत के पश्चात बाइक रैली को उत्साहपूर्ण वातावरण में श्याम हेरिटेज, मनेन्द्रगढ़ तक लाया गया।

रैली में शामिल बाइकर्स ने सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश देते हुए यात्रा पूरी की। मार्ग में नागरिकों ने भी बाइक रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रा का उद्देश्य जनसेवा के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करना है।

प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सेवा को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का किया आह्वान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा-जनसेवा से राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करता है अभियान स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को स्वच्छता किट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इनमें लालपुर की रीना बाई, चौनपुर की राधिका बाई एवं रामप्रसाद सादजी, चौघड़ा की शांति बाई, बौरीडांड की शीता सिंह, सुभागिया बाई, सुनीता बाई एवं गनमतिया बाई शामिल हैं। सेवा संकल्प अभियान के इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर हितग्राहियों तक पहुंचाया गया।

एक ओर जहां वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा ने जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान कर सेवा की भावना को धरातल पर साकार किया गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version