राष्ट्रवाणी: Bilaspur Central Jail Video Viral | Photo Credit: IBC24 बिलासपुर: Bilaspur Central Jail Video Viral बिलासपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादों में है। जेल के अंदर बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो बंदियों से मुलाकात के दौरान बनाया गया है।
जिसके बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और मुलाकातियों की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, करीब एक साल में 6 कैदियों की मौत भी जेल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर चुकी है हालांकि जेल प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा जांच के बावजूद कुछ लोग छिपाकर मोबाइल अंदर ले जाते हैं, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।
उत्तर: जेल परिसर के अंदर रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया है। उत्तर: बताया जा रहा है कि वीडियो बंदियों से मुलाकात के दौरान बनाया गया था। उत्तर: हाँ, इससे पहले भी जेल के अंदर एक कैदी का मोबाइल पर बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
