राष्ट्रवाणी: CG Heavy Rain Alert Today | Photo Credit: IBC24 रायपुर: CG Heavy Rain Alert Today छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा हैं। (CG Weather Update Today) जिसकी वजह से प्रदेशभर में गुरुवार से बारिश का दौर जारी है और शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है।

हालत ये हो गए हैं कि कई जिलों में कलेक्टर ने स्कूलों को भी बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। CG Heavy Rain Alert Today प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की को देखते हुए सीएम विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को अलर्ट रहने की चेतावनी दे दी है। सीएम साय ने कहा कि ‘भारी बारिश को देखते हुए सभी कलेक्टरों को हिदायत दी हे कि सब अलर्ट रहे।

आम जनता को किसी भी तरह से परेशानियां नहीं होनी चाहिए।’ ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम विष्णुदेव ने कहा कि ”भारी बारिश को देखते हुए सभी कलेक्टरों को हिदायत दी है कि सब अलर्ट रहें। आम जनता को किसी तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए।” आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले 2 ​तीन दिनों से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी है।

लगातार बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसे हालात है। वहीं लगातार बारिश होने से इसका असर अब स्कूली बच्चों पर भी पड़ने लगा है। धमतरी, बीजापुर, बालोद और कांकेर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और आज यानि 25 सितंबर को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है।

कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि भारी बारिश के कारण छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। उत्तर: बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुए चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव के कारण प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

उत्तर: धमतरी, बीजापुर, बालोद और कांकेर सहित कई जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को अलर्ट रहने और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version