राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर स्थित होटल हेवेंस पार्क के बार में शनिवार की रात करीब दो बजे दो युवतियों के बीच मारपीट हो गई। बार के स्टाफ ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद युवतियों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया।
इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। दोनों पक्ष की ओर से इसकी शिकायत थाने में नहीं की गई है। टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर स्थित होटल हेवेंस पार्क के बार में शनिवार की रात दो युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
एक युवती बाहर से आकर यहां एक स्पा सेंटर में काम करती है। शनिवार की रात वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ बार पहुंची थी। बार में शराब पीने के दौरान उसका एक अन्य युवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। बार में हो रही मारपीट के बीच वहां मौजूद बाउंसरों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों को बाहर भेज दिया गया।
होटल से बाहर निकलते ही दोनों युवतियों के बीच एक बार फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। मारपीट के दौरान बार के बाउंसर बीच-बचाव करते दिखे।
देर रात तक खुल रहे बार, आबकारी नींद में शहर में देर रात बार खुल रहे हैं। देर रात तक खुल रहे बार में आए दिन मारपीट की शिकायतें सामने आ रही है। देर रात तक खुल रहे बार पर आबकारी और पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इसके कारण लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार की रात हुए हादसे के बाद भी पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
